UP By Election 2024: कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी की जीत, बीजेपी कैंडिडेट सुरेश अवस्थी ने हिंदू वोटों के बंटवारे को बताया हार की वजह (Watch Video)
यूपी उपचुनाव 2024 में कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुरेश अवस्थी को 8629 वोटों के अंतर से हरा दिया है.
UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव 2024 में कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुरेश अवस्थी को 8629 वोटों के अंतर से हरा दिया है. सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. शुरुआत से ही सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. नसीम सोलंकी की इस जीत को समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. इस जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. वहीं चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने कहा कि हिंदू वोटों के बंटवारे की वजह से उन्हें नुकसान हुआ. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर था, लेकिन विभाजन के चलते यह नुकसान उठाना पड़ा.
कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी की जीत
सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी जी को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने यह चुनाव बहुत मजबूती से लड़ा है
योगी जी का घमंड और प्रशासन सब चकनाचूर #सीसामऊ #नसीम_सोलंकी pic.twitter.com/3ANirzbOYt
— Ajeet Yadav Samajwadi 🇮🇳 (@Ajeetyadav2151) November 23, 2024
बीजेपी कैंडिडेट सुरेश अवस्थी ने वोट बंटवारे को बताया हार की वजह
कानपुर की सीसामऊ सीट से #BJP प्रत्याशी सुरेश अवस्थी 19वें राउंड की काउंटिंग के बाद ही बाहर निकले। बोले, कहीं ना कहीं हिंदू वोटो के बंटवारे से हुआ नुकसान #Kanpur #SisamauBypoll @NBTLucknow pic.twitter.com/sfg5Fa04qw
— Praveen Mohta (@MohtaPraveenn) November 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

