देश

Bihar Chunav के लिए RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, राघोपुर सीट से लडेंगे Tejashwi Yadav; यहां देखें पूरी List

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. इसके मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी.

Bihar Chunav के लिए RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, राघोपुर सीट से लडेंगे Tejashwi Yadav; यहां देखें पूरी List

RJD Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. इसके मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पार्टी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एक बार फिर वैशाली जिले की राघोपुर सीट (Raghopur Seat) से चुनाव लड़ेंगे. इस सूची के साथ ही राजद ने चुनावी रण का सीधा ऐलान कर दिया है. राजद की इस सूची में पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए उम्मीदवार भी शामिल हैं. इस बार पार्टी का ध्यान युवाओं और पिछड़े वर्गों पर ज्यादा है.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महागठबंधन (India Alliance) में सियासी घमासान मचा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और राजद के बीच सीट बंटवारे (Congress-RJD Seat Sharing) को लेकर बात नहीं बन पा रही है. नतीजतन, महागठबंधन में शामिल दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं.

ये भी पढें: Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए AAP की चौथी सूची जारी, 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान; यहां देखें पूरी List

आरजेडी ने घोषित की 143 उम्मीदवारों की लिस्ट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).