Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए AAP की चौथी सूची जारी, 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान; यहां देखें पूरी List

AAP Releases 4th List of 12 Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को 12 नए उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी. इस सूची के साथ, पार्टी अब तक 132 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. नई सूची में मधुबन से Kumar Kunal, सुपौल से Brijbhushan (Naveen) और गया टाउन से Anil Kumar शामिल हैं. इस बार, AAP बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रही है. इस बीच, विपक्षी महागठबंधन अभी तक सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बना पाया है. कांग्रेस और RJD के बीच खींचतान के कारण, सीटों की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है.

बिहार की सभी 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढें: Bihar Election 2025: बिहार में पीएम मोदी की रैली का ऐलान, समस्तीपुर से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

आम आदमी पार्टी ने जारी की चौथी सूची