Arvind Kejriwal Hits Back at PM Modi: ''अंबेडकर पर प्रधानमंत्री का बयान जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा'', अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है.
Arvind Kejriwal Hits Back at PM Modi: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है. केजरीवाल ने एक्स (Twitter) पर प्रधानमंत्री से पूछा कि अगर कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर के साथ गलत किया था, तो उनकी सरकार और गृह मंत्री को बाबा साहेब का अपमान करने का अधिकार कैसे मिल गया? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस की तरह प्रधानमंत्री और उनके मंत्री भी बाबा साहेब के प्रति गलत बर्ताव करेंगे? केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री के द्वारा सदन में किए गए बाबा साहेब के अपमान को लेकर देश भर में गुस्सा है और प्रधानमंत्री का बयान उस पर जले पर नमक छिड़कने जैसा है.
ये भी पढें: आंबेडकर का अपमान देश नहीं सहेगा, माफी मांगें गृह मंत्री: राहुल गांधी
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार
प्रधान मंत्री जी, मैं आपका ये स्पष्टीकरण पढ़ कर स्तब्ध हूँ।
आपका कहना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ ठीक नहीं किया। तो ये बात आपको, आपकी पार्टी को और आपके गृह मंत्री को बाबा साहेब का अपमान करने का अधिकार कैसे देती है? कांग्रेस बाबा साहेब से ग़लत बर्ताव करती थी तो क्या आप… https://t.co/ez5zQOJ1Cj
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

