Maharashtra: बिना विधायकों के गोवा से मुंबई रवाना हुए एकनाथ शिंदे, साथ में 49 MLA का समर्थन पत्र
एकनाथ शिंदे आज शाम मुंबई पहुंच जाएंगे. वे अपने साथ शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र लेकर जा रहे हैं.
Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे आज शाम मुंबई पहुंच जाएंगे. वे अपने साथ शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र लेकर जा रहे हैं. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा, ''विधायक अभी भी गोवा में हैं, लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं.'' खबरों के मुताबिक, 48 घंटे में महाराष्ट्र के नए सीएम को शपथ दिलाई जा सकती है.
महाराष्ट्र की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है. इसी बीच राज्य में नई सरकार की गठन को लेकर एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर बीजेपी से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही हो जाएगा. तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें.
बता दें कि बीते बुधवार की रात को उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. हालांकि राज्यपाल ने उन्हें कहा है कि जब तक राज्य में नई सरकार का गठन नहीं हो जाता है तब तक सीएम पद संभालेंगे.
"MLAs are still here in Goa but I am going to Mumbai today," says rebel Shiv Sena leader Eknath Shinde pic.twitter.com/edisLE8cU2
— ANI (@ANI) June 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

