देश

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का लगा आरोप; सरकारी वाहन का किया था दुरुपयोग!

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सीएम आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. रिटर्निंग अधिकारी की शिकायत पर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का लगा आरोप; सरकारी वाहन का किया था दुरुपयोग!
(Photo : X)

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सीएम आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. रिटर्निंग अधिकारी की शिकायत पर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है. मुख्यमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी वाहन का इस्तेमाल निजी कार्यों के लिए किया. दरअसल, आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी संसाधनों का निजी इस्तेमाल करना कानून का उल्लंघन माना जाता है. इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई. फिलहाल, मामले की जांच जारी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा. चुनाव आयोग ने सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को आचार संहिता के नियमों का पालन करने की हिदायत दी है.

ये भी पढें: Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपा के बाद टीएमसी ने आप पार्टी को समर्थन दिया, केजरीवाल ने कहा- ‘दीदी का आभारी हूं’

दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2025 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).