Laxman Singh Congress Expulsion: कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाला, राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी पर की कार्रवाई; अब 6 साल बाद ही होगी घर वापसी
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है.
Laxman Singh Congress Expulsion: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य तारीक अनवर ने उनके पार्टी विरोधी बयानों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है. लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर तीखे बयान दिए थे, जिससे पार्टी की छवि पर असर पड़ा. उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी को मुझे निकालना है तो आज ही निकाल दें. कांग्रेस ने पहले उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह निर्णय लिया गया.
लक्ष्मण सिंह का कहना था कि कांग्रेस नेतृत्व को बोलने से पहले सोचना चाहिए वरना चुनावों में नुकसान होगा.
ये भी पढें: यूएपीए का हो रहा है खतरनाक दुरुपयोग, यह संविधान पर भाजपा के हमले का हिस्सा: कांग्रेस
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाला
Hon'ble Congress President has expelled Shri Laxman Singh, Former MLA, Madhya Pradesh, from the primary membership of the Indian National Congress for a period of six years, with immediate effect, due to his anti-party activities. pic.twitter.com/Kab6xSKpWo
— Pramod Tiwari INC (कांग्रेस का परिवार)🇮🇳 (@Pramodtiwari225) June 11, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

