CM Nitish Kumar 'Pragati Yatra': सीएम नीतीश 23 दिसंबर से शुरू करेंगे 'प्रगति यात्रा', 28 दिसंबर को होगा समापन; 5 जिलों के लोगों से करेंगे संवाद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ''महिला संवाद यात्रा'' का नाम बदलकर अब ''प्रगति यात्रा'' कर दिया गया है. इस यात्रा की शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से होगी और समापन 28 दिसंबर को वैशाली में होगा
CM Nitish Kumar 'Pragati Yatra': बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ''महिला संवाद यात्रा'' का नाम बदलकर अब ''प्रगति यात्रा'' कर दिया गया है. इस यात्रा की शुरुआत 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से होगी और समापन 28 दिसंबर को वैशाली में होगा. यह यात्रा कई चरणों में चलेगी. पहले चरण में नीतीश कुमार 23 से 28 दिसंबर के बीच पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान सभी जिले के प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. पहले ''महिला संवाद यात्रा'' को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने विवादित बयान दिया था, जिस पर जदयू और भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. अब इसका नाम बदलने के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
ये भी पढें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आएंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ ने भेजा निमंत्रण
सीएम नीतीश 23 दिसंबर से शुरू करेंगे 'प्रगति यात्रा'
#Bihar - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसम्बर से 'प्रगति यात्रा' पर निकलेंगे। उन्होंने अपनी यात्रा का नाम बदल दिया है । पहले यात्रा का नाम 'महिला संवाद' यात्रा था जिसे बदलकर 'प्रगति यात्रा' किया गया है। पहले चरण में सीएम 23 से 28 दिसम्बर तक बिहार के पांच जिलों की यात्रा करेंगे।… pic.twitter.com/8OD8wnKSoe
— Hindusthan Samachar News Agency (@HsnewsBharat) December 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

