Goa Election 2022: बीजेपी ने 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, प्रमोद सावंत सांकेलिम से लड़ेंगे चुनाव- मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम नहीं
बीजेपी ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि पार्टी ने छह विधायकों के टिकट काटे हैं. पार्टी ने जिन 34 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं उनमें नौ ईसाई समुदाय के हैं जबकि तीन सामान्य सीटों पर अनुसूचित जनजाति के नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है. नौ सामान्य जाति के नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि एक पत्रकार को भी टिकट दिया गया है.
बीजेपी ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर 34 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. पार्टी ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को गोवा की पंजिम विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया है. वहां से मौजूदा विधायक को ही पार्टी ने फिर उम्मीदवार बनाया है. हालांकि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम क्षेत्र और उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर मडगांव से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने राज्य में छह सीटें ऐसी हैं जहां से पार्टी ने नये उम्मीदवार उतारे हैं.
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर को पणजी सीट से टिकट नहीं दिया गया है और पार्टी ने अपने वर्तमान विधायक अतनासियो मोंटेसेरेट पर भरोसा जताया है. मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अतनासियो मोंटेसेरेट ने जीत दर्ज की थी. बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे. उत्पल इसी सीट से टिकट की मांग कर रहे थे.
भाजपा ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम क्षेत्र और उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर मडगांव से चुनाव लड़ेंगे। #GoaElections2022 https://t.co/SqgTkeL8gU pic.twitter.com/5nuLB7hO0R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2022
#WATCH | Sitting MLA from Panjim has been given the ticket, (not Utpal Parrikar- son of late former CM Manohar Parrikar). We offered him alternatives, he refused the first one. Talks on with him. We feel he should agree: Devendra Fandvais, BJP #GoaPolls pic.twitter.com/HhHuui36QJ
— ANI (@ANI) January 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2022 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

