Palwal PNG Gas Pipeline Blast: हरियाणा के पलवल में पीएनजी गैस पाइपलाइन में विस्फोट, एक की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हरियाणा के पलवल में ओल्ड जीटी रोड पर पीएनजी गैस पाइपलाइन में भयंकर ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस ब्लास्ट में तीन दुकानें और खुदाई कर रही जेसीबी मशीन भी चपेट में आ गईं.
Palwal PNG Gas Pipeline Blast: हरियाणा के पलवल में ओल्ड जीटी रोड पर पीएनजी गैस पाइपलाइन में भयंकर ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस ब्लास्ट में तीन दुकानें और खुदाई कर रही जेसीबी मशीन भी चपेट में आ गईं. घटनास्थल पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, पब्लिक हेल्थ की जेसीबी पानी की लाइन के लिए खुदाई कर रही थी. ज्यादा गहरी खुदाई करने के कारण गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया. हादसे के बाद पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाया.
हरियाणा के पलवल में PNG गैस पाइपलाइन में विस्फोट, एक की मौत
पलवल से इस वक्त की बड़ी ख़बर
PNG गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट से हड़कंप#Bignews #Palwal #blast #PNG #gaspipeline #BreakinNews @ShivangiiD pic.twitter.com/fRZmHdfen0
— Zee Delhi-NCR Haryana (@ZeeDNHNews) November 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

