देश

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट का मामला पहुंचा SC, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक्सपर्ट पैनल से जांच कराने की मांग को लेकर याचिका

बालासोर जिले में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को एक जनहित याचिका दायर की गई. याचिका में ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन की मांग की गई है

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट का मामला पहुंचा SC, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक्सपर्ट पैनल से जांच कराने की मांग को लेकर याचिका

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को एक जनहित याचिका  दायर की गई. यह याचिका वरिष्ठ वकील विशाल तिवारी ने लगाई है.  वकील तिवारी ने अपनी याचिका में ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन की मांग की है. बता दें कि दो जून को हुए बालासोर ट्रेन हादसे में 275 लोगों की जान गई है. वही एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं. इनमें 800 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.

हालांकि ओडिशा के बालासोर जिले में यह हादसा कैसे हुआ. रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके बारे में खुलासा किया. रेल मंत्री ने बताया कि  शुक्रवार को दु:खद ट्रेन हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ था. रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने अपनी जांच पूरी कर ली है और जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे. जांच रिपोर्ट आने दीजिए.  हालांकि हमने दुर्घटना के कारण और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली है. इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह हुआ. उन्होंने कहा, जांच में पता चल जाएगा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के लिए कौन जिम्मेदार है

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).