Mumbai Rain Updates: मुंबईवासी सावधान! अगले 4-5 दिनों तक मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, बीएमसी ने दी चेतावनी
मुंबई में सुबह से लगातार बारिश हो रही है. मुंबई नगर निगम ने भी चेतावनी दी है कि आज से अगले 4-5 दिनों में मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बीएमसी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत निचले इलाकों का दौरा करना चाहिए और जहां बाढ़ की संभावना हो, वहां तुरंत आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए...
मुंबई, 28, जून: मुंबई में सुबह से लगातार बारिश हो रही है. मुंबई नगर निगम ने भी चेतावनी दी है कि आज से अगले 4-5 दिनों में मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बीएमसी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत निचले इलाकों का दौरा करना चाहिए और जहां बाढ़ की संभावना हो, वहां तुरंत आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए. मुंबई ही नहीं, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगढ़, पालघर जैसे पड़ोसी जिलों में भी भारी बारिश हो रही है. वहीं, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने आज और अगले दो दिनों के लिए अलर्ट की चेतावनी जारी की है. इन दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. यह भी पढ़ें: Heavy Rainfall In Kolkata: कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
देखें ट्वीट:
There is a possibility of heavy to very heavy rainfall in Mumbai in the next 4-5 days beginning today. It is hereby directed that all concerned officers must visit low-lying areas in their jurisdiction where there is a possibility of flooding and take prompt necessary action:…
— ANI (@ANI) June 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

