VIDEO: गोरेगांव के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 50 गोदाम जलकर हुए राख, 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद
मुंबई के दिंडोशी इलाके में गोरेगांव पूर्व में रहेजा बिल्डिंग के पास खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में आज आग लग गई. इस आग में बताया जा रहा है कि 50 गोदाम जलकर राख हो गए.
मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के दिंडोशी इलाके में गोरेगांव पूर्व में रहेजा बिल्डिंग के पास खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में आज आग लग गई. इस आग में बताया जा रहा है कि 50 गोदाम जलकर राख हो गए. बताया जा रहा है कि आग सुबह लगी. इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया.पुलिस के मुताबिक, मलाड ईस्ट के खड्ग पाडा में ये हादसा हुआ है. पुलिस ने आसपास की दुकानों को खाली करा लिया है. आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां जुटी हुई हैं. मौके पर 5 एंबुलेंस को भी बुला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, संकरी गलियों की वजह से आग बुझाने में परेशानी हो रही है. केमिकल फेक्ट्री, लकड़ी रबर और कपड़े के गोदाम में आग लगी है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते है कि आग की लपटें कई दूर तक दिखाई दे रही है और चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @Abhishek4media नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Andheri Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी में 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग की मौत; सामने आया हादसे का भयावह VIDEO
खड़कपाड़ा फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग
#Mumbai के गोरेगांव में एक फर्नीचर मार्किट में लगी भीषण आग..सुबह 11 बजे अचानक लगी आग..मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने ने जुटी..हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं #aag@MumbaiPolice pic.twitter.com/gjKW9am3qj
— Abhishek raghav (@Abhishek4media) January 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

