Andheri Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी में 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग की मौत; सामने आया हादसे का भयावह VIDEO
Photo- X/@richapintoi

Andheri Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके की स्कायपैन बिल्डिंग में बीती रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई. 12 मंजिला इस इमारत में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया. उसे तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा, एक अन्य युवक भी इस हादसे में घायल हो गया, जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है. फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. हादसे के कारणों की जांच जारी है. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

ये भी पढें: Bike Stunt in Aarey Colony: मुंबई के आरे कॉलोनी परिसर में बाइक पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, ट्रक से टकराने पर हुई दो युवकों की मौत (Watch Video)

अंधेरी में 12 मंजिला इमारत में लगी आग

एक की मौत 1 घायल