Video: चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में शख्स फिसलकर लाइन पर गिरा, आरपीएफ की मदद से बची जान, झांसी रेलवे स्टेशन की घटना का वीडियो आया सामने
झांसी रेलवे स्टेशन से एक दिल दहलादेनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसलकर नीचे गिर गया. इसके बाद जैसे ही ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कर्मी की नजर शख्स पर पड़ी तो उसने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और उसकी जान बचाई.
Video: झांसी रेलवे स्टेशन से एक दिल दहलादेनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसलकर एक शख्स नीचे गिर गया. इसके बाद जैसे ही ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कर्मी की नजर शख्स पर पड़ी तो उसने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और उसकी जान बचाई. इस घटना में शख्स की जान बच गई और उसे थोड़ी बहुत खरोंचे आई है. जानकारी के मुताबिक़ आरपीएफ कांस्टेबल सोमराज मीणा जब ड्यूटी पर तैनात थे , इसी दौरान गोरखपुर एक्सप्रेस रवाना हुई और उसके स्लीपर कोच में चढ़ते हुए एक शख्स का पैर फिसल गया और वह प्लेटफ़ॉर्म और लाइन के बीच गिर गया. ट्रेन चल रही थी. इसके बाद गाड़ी को रोका गया और नीचे गिरे यात्री को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. ये भी पढ़े :Video: ट्रक को बाइक टच होने पर बाइक सवारों ने की हेल्पर और ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट, उत्तरप्रदेश के झांसी का वीडियो आया सामने
झांसी रेलवे स्टेशन पर गिरा व्यक्ति
झांसी : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का फिसला पैर
रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने बचाई जान
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का मामला @jhansipolice @upgrp_grp #Jhansi #UPNews #Rail #Train pic.twitter.com/9JK1ob7EY4
— News1India (@News1IndiaTweet) September 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

