Video: ट्रक को बाइक टच होने पर बाइक सवारों ने की हेल्पर और ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट, उत्तरप्रदेश के झांसी का वीडियो आया सामने
Credit -(Twitter -X)

Video: उत्तरप्रदेश से आएं दिन मारपीट के वीडियो सामने आते है. जहां पर दबंगों द्वारा मारपीट की जाती है. अब एक ऐसा ही वीडियो हाईवे से सामने आया है. जहां ट्रक से बाइक के मामूली टच होने पर बाइक सवारों ने हेल्पर और ड्राइवर की जमकर पिटाई की. वीडियो झांसी के सीपरी बाज़ार थाना क्षेत्र के शिवानी तिराहे का बताया जा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते है की 4 से 5 शख्स दोनों के साथ मारपीट कर रहे है. इसके बाद कुछ लोग बीच बचाव करने के लिए आते है. बीच सड़क पर इनकी पिटाई की गई. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @join_neeraj नाम के यूजर ने शेयर किया है.ये भी पढ़े :Jhansi Hospital Assault: झांसी के जिला अस्पताल में वार्डबॉय ने बुजुर्ग मरीज को पीटा, सामने आया विचलित कर देने वाला VIDEO

झांसी में बाइक सवारों ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को पीटा