Jhansi Hospital Assault: झांसी के जिला अस्पताल में वार्डबॉय ने बुजुर्ग मरीज को पीटा, सामने आया विचलित कर देने वाला VIDEO

Jhansi Hospital Assault: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां जिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने इलाज कराने आए 60 साल के बुजुर्ग की पिटाई कर दी. आरोप है कि 60 साल के गुलाब खान तेज बुखार से पीड़ित होने के कारण इलाज कराने जिला अस्पताल गए थे. इस दौरान अस्पताल के वार्ड बॉय ने उनकी बांह मरोड़ दी और कई बार थप्पड़ मारे. बुजुर्ग मरीज उसके सामने हाथ जोड़कर विनती करता रहा. वह छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वार्ड बॉय ने उसकी एक भी नहीं सुनी. इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और मामले के संबंध में केस दर्ज जांच शुरू कर दी.

झांसी के जिला अस्पताल में वार्डबॉय ने बुजुर्ग मरीज को पीटा

पुलिस ने मामले का लिया संज्ञान