देश

Kozhikode Train Fire Incident: कोझिकोड ट्रेन में आग लगने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

केरल से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार रात कोझिकोड में एक ट्रेन के अंदर आग लगाने के मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया है आरोपी शाहरुख सैफी को मंगलवार रात महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से फरार होने के दौरान दबोच लिया...

Kozhikode Train Fire Incident: कोझिकोड ट्रेन में आग लगने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर Photo Credit Files)

कोझिकोड, 5 अप्रैल: केरल से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार रात कोझिकोड में एक ट्रेन के अंदर आग लगाने के मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया है आरोपी शाहरुख सैफी को मंगलवार रात महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से फरार होने के दौरान दबोच लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध के चेहरे पर जलने के निशान हैं. अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने यात्रियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसके कुछ घंटे बाद इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर एक दो साल के बच्चे और एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें: Illegal Bike Race: मुंबई में अवैध ‘मोटरसाइकिल रेस’ में शामिल 72 लोग गिरफ्तार, 48 बाइक भी जप्त

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).