देश

Karnataka Oath Ceremony: कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, बेंगलुरु के भगवान श्री मारुति मंदिर में पूजा-अर्चना की- Video

कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस में काफी जोश देखा जा रहा है. नई सरकार के गठन को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बेंगलुरु के भगवान श्री मारुति मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की की.

Karnataka Oath Ceremony: कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश,  बेंगलुरु के भगवान श्री मारुति मंदिर में पूजा-अर्चना की- Video
Karnataka Congress Photo Credits ANI

Karnataka Oath Ceremony: कर्नाटक के नए सीएम के रूप में सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार कल यानी 20 मई को शपथ लेने जा रहे हैं. कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस में काफी जोश देखा जा रहा है. नई सरकार के गठन को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बेंगलुरु के भगवान श्री मारुति मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की की.

बता दें कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा कल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर, एम.बी. पाटिल व अन्य शामिल हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को दिग्गज पार्टी नेता सिद्दारमैया को अगला मुख्यमंत्री घोषित किया, जबकि राज्य इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार को एकमात्र उपमुख्यमंत्री घोषित किया। इसके साथ ही 20 मई की दोपहर में बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की योजना बनाई गई.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).