देश

Shahjahanpur Accident: यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 5 अन्य घायल (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. यह दर्दनाक घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में हुई.

Shahjahanpur Accident: यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 5 अन्य घायल (Watch Video)
Photo- X/@MIAnsari1234

Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. यह दर्दनाक घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. पुलिस के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायल व्यक्तियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढें: Shahjahanpur Bus Accident: यूपी के शाहजहांपुर में सड़क हादसा, किसानों को लेकर जा रही बस पलटने से 21 लोग जख्मी (Watch Video)

यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).