देश

MeitY Launches Pilot Project on ERSO: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में जल्द टॉप पर होगा भारत, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर पायलट प्रोजेक्ट को किया लॉन्च

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप है और इस पहल से भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स महाशक्ति बनने की राह पर आगे बढ़ेगा.

MeitY Launches Pilot Project on ERSO: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में जल्द टॉप पर होगा भारत, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर पायलट प्रोजेक्ट को किया लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit: IANS

मोदी सरकार ने भारत को भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स पॉवरहाउस बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समग्र दृष्टिकोण के अनुरूप, सरकार ने भारत को दुनिया की मरम्मत राजधानी (Repair Capital of the World) बनाने के लिए कुछ परिवर्तनकारी नीति और प्रक्रिया परिवर्तनों को मान्य करने के लिए बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर सर्विसेज आउटसोर्सिंग (ईआरएसओ) पायलट पहल की शुरुआत की है.

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप है और इस पहल से भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स महाशक्ति बनने की राह पर आगे बढ़ेगा. देश के आईटी मंत्रालय ने बुधवार को कहा, 'भारत ने कुछ अनुकूल नीतिगत परिवर्तनों के साथ खुद को इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है, जिसने लेनोवो और फ्लेक्स जैसी कंपनियों को पहले ही आकर्षित कर लिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).