क्रिकेट

Pakistan Playing 11 Against West Indies For 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, मोहम्मद हुरैरा करेंगे अपना डेब्यू

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 17 जनवरी से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह दस बजे से खेला जाएगा.

Pakistan Playing 11 Against West Indies For 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, मोहम्मद हुरैरा करेंगे अपना डेब्यू
Pakistan (Photo: @TheRealPCB)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team 1st Test 2025: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला कल यानी 17 जनवरी से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (Multan Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह दस बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल बाद पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेलेगी. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. इस बीच पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन पर ऐलान कर दिया हैं. मोहम्मद हुरैरा कल अपना डेब्यू करेंगे.

पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, साजिद खान, नोमान अली, अबरार अहमद, खुर्रम शहजाद.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2025 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).