Saeed Ajmal Check Bounce: विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी बने पाकिस्तान के कंगाली का शिकार! सईद अजमल ने बताया कैसे सरकार के इनामी चेक हो गए बाउंस, देखें वीडियो
पूर्व स्पिनर सईद अजमल(Saeed Ajmal) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना की है, जहां उन्होंने खुलासा किया कि 2009 टी20 विश्व कप जीतने के बाद प्रत्येक खिलाड़ी को 25 लाख पाकिस्तानी रुपये का चेक इनाम के रूप में दिया गया था, लेकिन ये चेक बाउंस हो गए और खिलाड़ियों के खातों में कोई राशि जमा नहीं हुई
Saeed Ajmal Check Bounce: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Pakistan National Cricket Team) के पूर्व स्पिनर सईद अजमल(Saeed Ajmal) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना की है, जहां उन्होंने खुलासा किया कि 2009 टी20 विश्व कप जीतने के बाद प्रत्येक खिलाड़ी को 25 लाख पाकिस्तानी रुपये का चेक इनाम के रूप में दिया गया था, लेकिन ये चेक बाउंस हो गए और खिलाड़ियों के खातों में कोई राशि जमा नहीं हुई. अजमल ने बताया कि उस समय यूसुफ रजा गिलानी सरकार में थे और विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को मिले इनामी चेक असफल साबित हुए, जिससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और क्रिकेट प्रशासन की कमजोरियों का पता चलता है. उन्होंने यह भी कहा कि विश्व नंबर एक गेंदबाज बनने या आईसीसी की वर्ष की टीम में शामिल होने पर भी उन्हें कोई वित्तीय पुरस्कार नहीं मिला, जो पाकिस्तानी क्रिकेट की दयनीय स्थिति को उजागर करता है.
सईद अजमल ने बताया कैसे सरकार के इनामी चेक हो गए बाउंस, देखें वीडियो
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

