देश

Fresh Violence in Hooghly: बंगाल में फिर भड़की हिंसा, हुगली में शोभायात्रा के बीच जमकर बवाल, आगजनी का VIDEO आया सामने

हुगली के रिशरा में हिंदू संगठन शोभायात्रा निकाल रहे थे. इस जुलूस में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. दिलीप घोष के जाने के बाद अचानक दो संप्रदायों में मारपीट शुरू हो गई. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

Fresh Violence in Hooghly: बंगाल में फिर भड़की हिंसा, हुगली में शोभायात्रा के बीच जमकर बवाल, आगजनी का VIDEO आया सामने
(Photo : ANI)

Fresh Violence in Hooghly Today: पश्चिमं बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है. हुगली में रामनवमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी की गई है. हुगली के रिशरा में हिंदू संगठन शोभायात्रा निकाल रहे थे. इस जुलूस में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. दिलीप घोष के जाने के बाद अचानक दो संप्रदायों में मारपीट शुरू हो गई. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि "शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया है. हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).