देश

Punjab Bandh: पंजाब बंद के दौरान किसानों ने दूल्हे को दिया रास्ता, जय जवान जय किसान के लगवाए नारे; VIDEO

पंजाब में आज किसानों के बंद के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक दूल्हे को रास्ता दिया और उससे किसान आंदोलन का समर्थन करने की अपील की.

Punjab Bandh: पंजाब बंद के दौरान किसानों ने दूल्हे को दिया रास्ता, जय जवान जय किसान के लगवाए नारे; VIDEO
Photo- TW

Punjab Bandh: पंजाब में आज किसानों के बंद के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक दूल्हे को रास्ता दिया और उससे किसान आंदोलन का समर्थन करने की अपील की. इसके बाद दूल्हे ने फूलों से सजी कार से उतरकर 'जय जवान जय किसान' के नारे लगाए. बंद के दौरान किसानों ने आपातकालीन सेवाओं, डॉक्टरों, मरीजों, छात्रों और अन्य जरूरी यात्रियों का भी पूरा सम्मान किया. गौरतलब है कि किसानों ने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का आह्वान किया था, जिसके तहत राज्य भर में कई जगहों पर सड़कें जाम की गईं. किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पटियाला, अमृतसर और बठिंडा समेत कई इलाकों में धरना दिया. किसान नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

ये भी पढें: Punjab Bandh: किसान आंदोलन के समर्थन में आज पंजाब बंद, प्रदर्शन के चलते सड़क से लेकर रेल यातायात पर असर, लोग दिखे परेशान (Watch Video)

किसानों ने पंजाब बंद के दौरान दूल्हे को दिया रास्ता

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).