दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस- स्कूल में होगा क्वारंटाइन रूम, टीचरों को रोज पूछना होगा छात्रों के स्वास्थ्य का हाल
कोविड-19 को स्कूलों में फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने आज नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है. एसओपी में स्कूलों में क्वारंटाइन रूम उपलब्ध करने, शिक्षको द्वारा प्रतिदिन छात्रों से उनके और उनके परिवार के सदस्यों में कोविड से संबंधित लक्षणों के बारे में पूछने आदि चीजों का पालन करने के लिए कहा गया है.
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को स्कूलों के लिए कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि छात्रों तथा कर्मचारियों को बिना थर्मल स्कैनिंग के स्कूल परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाए. इसमें यह भी कहा गया है कि अभिभावकों को सलाह दी जानी चाहिए कि वे बच्चों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर उन्हें स्कूल न भेजें. सरकार ने कहा, ‘‘छात्रों को भोजन और स्टेशनरी का सामान साझा करने से बचने का निर्देश दिया जाए.’’
पिछले कुछ दिन से दिल्ली में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. दिल्ली में गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 965 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 4.71 प्रतिशत रही. राजधानी में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार शहर में एक दिन पहले कुल 20,480 नमूनों की जांच की गयी. बुधवार को राजधानी में संक्रमण के 1,009 मामले सामने आए थे जो 10 फरवरी के बाद सर्वाधिक थे. बुधवार को एक संक्रमित की मौत हो गयी. उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 11 अप्रैल को 601 से बढ़कर अब 2,970 पहुंच गयी है. हालांकि, आंकड़ों के अनुसार अस्पताल में रोगियों के भर्ती होने की दर अभी कम है और कुल उपचाराधीन मरीजों में से तीन प्रतिशत से भी कम को अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है.
Delhi government issues Standard Operating Procedure to prevent the spread of COVID19 in schools
SOPs to be followed- Quarantine room to be available at schools; Teachers will daily ask the students about Covid related symptoms in students and their family members pic.twitter.com/cToYRADhY3
— ANI (@ANI) April 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

