देश

Cyclone Asani: आंध्र प्रदेश बोर्ड की 12th की परीक्षा स्थगित, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आज 11 मई से 25 मई तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. 12 मई से शेष परीक्षा कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा. परीक्षा केंद्र के स्थान और परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि यह फैसला चक्रवात असानी को लेकर किया गया है.

Cyclone Asani: आंध्र प्रदेश बोर्ड की 12th की परीक्षा स्थगित, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
चक्रवाती तूफान (Photo Credits: PTI)

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आज 11 मई से 25 मई तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. 12 मई से शेष परीक्षा कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा. परीक्षा केंद्र के स्थान और परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि यह फैसला चक्रवात असानी को लेकर किया गया है.

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में 'असानी' तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद मौसम विभाग ने तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. सुपर साइकलोन 'असानी' के चलते NDRF की कुल 50 टीमों को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए रखा गया है. इसमें से 22 टीमों को ग्राउंड पर तैनात किया गया है, जबकि 28 टीमों को स्थिति से निपटने के लिए राज्यों के भीतर अलर्ट पर रखा गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).