Chhath Puja 2022: दिल्ली के यमुना घाटों पर हो सकेगी छठ पूजा, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दी मंजूरी
कोरोना महामारी के दो साल बाद दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर छठ पर्व मनाने की तैयारी में है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सभी सुविधाओं के साथ 1100 छठ घाट बनाने का ऐलान किया है. इसके लिए 25 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं.
दिल्ली के यमुना घाटों पर छठ पूजा (Chhath Puja 2022) के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी प्रदान कर दी है. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस संबंध में घाटों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं. उपराज्यपाल ने यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार इस दौरान बेवजह के प्रचार में ना रहे.
बता दें कि कोरोना महामारी के दो साल बाद दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर छठ पर्व मनाने की तैयारी में है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सभी सुविधाओं के साथ 1100 छठ घाट बनाने का ऐलान किया है. इसके लिए 25 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं.
Delhi LG VK Saxena approves Chhath Puja at designated ghats on the Yamuna, and asks CM Arvind Kejriwal to ensure clean ghats and water for devotees. LG cautions Arvind Kejriwal against misleading and pre-mature publicity.
(file pic) pic.twitter.com/RN3Rs1dfFx
— ANI (@ANI) October 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

