Biparjoy Cyclone Hit Gujarat: गुजरात तट से टकराया बिपरजॉय तूफान, तेज हवाओं से गिरे पेड़, अगले कुछ घंटे में तबाही की आशंका
115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है. तेज हवाओं के चलते कई पेड़ों के गिरने की खबर है. बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए कई इलाकों की बिजली भी काट दी गई है.
Biparjoy Cyclone Landfall in Gujarat: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का गुजरात के तटीय क्षेत्र कच्छ में लैंडफॉल शुरू हो गया है. इस दौरान 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है. इस वक्त सौराष्ट्र के सभी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. तेज हवाओं के चलते कई पेड़ों के गिरने की खबर है. बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए कई इलाकों की बिजली भी काट दी गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा. इसके बाद तूफान कमजोर होकर राजस्थान की ओर मुड़ जाएगा. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के खतरे को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सब अलर्ट हैं. गुजरात में एनडीआरएफ (NDRF) की 17 टीमें और एसडीआरएफ SDRF की 12 टीमें तैनात हैं. वहीं, नौसेना के 4 जहाज स्टैंडबाय में रखे गए हैं. इसके अलावा, तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
#WATCH | Gujarat | Heavy rainfall, accompanied by strong winds, continues in Morbi as an impact of #CycloneBiparjoy.
The landfall process has commenced over the coastal districts of Saurashtra and Kutch and it will continue until midnight, says IMD pic.twitter.com/xzIFwCxP1U
— ANI (@ANI) June 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

