देश

VIDEO: बेंगलुरु-चेन्नई हाईवे पर बड़ा हादसा! 2 कारों पर पलटा ओवरलोड ट्रक, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

बेंगलुरु-चेन्नई हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर दो कारों पर पलट गया. ट्रक ने ओवरटेक करने के खतरनाक प्रयास में एक Mahindra XUV500 और एक Maruti Suzuki Ertiga को टक्कर मार दी

VIDEO: बेंगलुरु-चेन्नई हाईवे पर बड़ा हादसा! 2 कारों पर पलटा ओवरलोड ट्रक, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

Bangalore-Chennai Highway Accident: बेंगलुरु-चेन्नई हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर दो कारों पर पलट गया. ट्रक ने ओवरटेक करने के खतरनाक प्रयास में एक Mahindra XUV500 और एक Maruti Suzuki Ertiga को टक्कर मार दी. चालक नशे में था, जिससे ट्रक सड़क किनारे लगे ड्रम और कीचड़ से टकराने के बाद पलट गया. पूरे हादसे में XUV500 सबसे ज्यादा प्रभावित हुई, जिससे अर्टिगा में सवार दंपति और उनका बच्चा बाल-बाल बच गए. XUV के मालिक आशीष सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 14 अगस्त को अगर उनकी कार दो सेकंड आगे होती, तो नतीजा बेहद खतरनाक हो सकता था. हादसे के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया.

ये भी पढें: चेन्नई में फटा बादल, मूसलाधार बारिश से हाहाकार, बेंगलुरु डायवर्ट हुईं कई उड़ानें, सड़कें बनीं दरिया

दो कारों पर पलटा ओवरलोडेड ट्रक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2025 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).