VIDEO: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रंगापानी क्षेत्र में एक हाथी झुंड से हुआ अलग, खेतों को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रंगापानी इलाके में एक हाथी अपने झुंड से अलग होकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया. इस हाथी ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया.
सिलीगुड़, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रंगापानी इलाके में एक हाथी अपने झुंड से अलग होकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया. इस हाथी ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया. हाथी के रिहायशी इलाके में पहुंचने की खबर के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. वीडियो में देखा जा सकता है ,हाथी जंगल में टहल रहा है और वन विभाग की टीम इसपर नजर रखे हुए है. मौके पर मौजूद फॉरेस्ट ऑफिसर गणेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की खबर मिली थी की एक हाथी यहां आया हुआ है. उन्होंने बताया की हाथी को घेरकर जंगल की तरफ लेकर जाया जा रहा है. हाथी बागडोगरा के जंगलों से आया है. उन्होंने बताया की अभी हाथी शांत है, लोग अगर उसे डिस्टर्ब करेंगे तो फिर वो इधर उधर भागने की कोशिश करेगा. ये भी पढ़े:Viral Video: रात में हाईवे से गुजर रही थी बस, अचानक सामने आ गया हाथी फिर जो हुआ… आप भी देखें
सिलीगुड़ी के रंगापानी इलाके में पहुंचा हाथी
#WATCH पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के रंगापानी क्षेत्र में एक हाथी ने आवासीय क्षेत्र में प्रवेश कर कृषि क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। pic.twitter.com/lQWkPCptah
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

