देश

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा आरोप, कहा- 'डी' गैंग के साथ नवाब मलिक के संबंध उजागर होने पर भी सरकार उन्हें बचा रही है

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. फडणवीस ने कहा कि डी' गैंग के साथ नवाब मलिक के सभी संबंध इस आरोपपत्र में उजागर हो रहे हैं बावजूद इसके सरकार उनको बचाना चाहती है

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा आरोप, कहा- 'डी' गैंग के साथ नवाब मलिक के संबंध उजागर होने पर भी सरकार उन्हें बचा रही है

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) पर बड़ा आरोप लगाया है. फडणवीस ने कहा कि डी' गैंग  के साथ नवाब मलिक (Nawab Malik) के सभी संबंध इस आरोपपत्र में उजागर हो रहे हैं बावजूद इसके सरकार उनको बचाना चाहती है. अभी भी वो मंत्रिमंडल में बने हुए हैं तो कहीं ना कहीं सीएम ऐसे मंत्री के साथ काम करना चाहते हैं जो मंत्री दाऊद से संबंधित है.

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार है और जेल में बंद है. उनके खिलाफ कोर्ट में में चल रही सुनवाई में ईडी द्वारा कोर्ट में दायर हलफनामे में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim ) के गैंग से संबंध थे. इस बात को ईडी ने अपने हलफनामे में जिक्र किया था. जिसके बाद अदालत ने भी ईडी  की बात को माना है

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).