Air India Express Flight Diverted: एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की मस्कट में इमरजेंसी लैंडिग, ‘जलने की गंध’ आने पर मचा हड़कंप
भारतीय विमानों में लगातार तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में इन घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. एक बार फिर विमान में तकनीकी खराबी की बात पता चली है.
Air India Express Flight Diverted To Muscat: एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (Air India Express Flight) VT-AXX ऑपरेटिंग फ्लाइट IX-355 (कालीकट-दुबई) (Calicut-Dubai) को क्रूज के दौरान मस्कट की ओर मोड़ा गया. भारतीय विमानों में लगातार तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में इन घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. एक बार फिर विमान में तकनीकी खराबी की बात पता चली है.
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरक्राफ्ट (Air India Express Aircraft) की दुबई जा रही फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद मस्कट की ओर डायवर्ट किया गया है. डीजीसीए ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरवर्ड गैली में एक वेंट से जलने की गंध आ रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
वहीं 16 जुलाई को अदीस अबाबा से बैंकॉक जाने वाले इथियोपियन एयरलाइंस के एक विमान ने दबाव की समस्या के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की. श्रीलंकाई एयरलाइंस के एक विमान की शुक्रवार को चेन्नई हवाईअड्डे पर हाइड्रोलिक खराबी के कारण आपात लैंडिंग की गई.
On July 16, an aircraft of Ethiopian Airlines from Addis Ababa to Bangkok made an emergency landing at Kolkata airport due to pressurization issue. On Friday, an aircraft of Srilankan airlines made an emergency landing at Chennai airport due to Hydraulic issue: DGCA
— ANI (@ANI) July 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

