VIDEO: कोर्ट में पेशी के दौरान तमंचा लेकर पहुंचा आरोपी, वकीलों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले, कानपुर का वीडियो आया सामने
कानपुर के कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक आरोपी पेशी के दौरान सीधे तमंचा लेकर पहुंच गया. उसका तमंचा गिरने के कारण आसपास मौजूद वकीलों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले किया.
कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर के कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक आरोपी पेशी के दौरान सीधे तमंचा लेकर पहुंच गया. उसका तमंचा गिरने के कारण आसपास मौजूद वकीलों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले किया. बताया जा रहा है की इसका एक साथी भी तमंचा लेकर कोर्ट में पहुंचा था,लेकिन इसके पकड़े जाने के बाद वह वहां से भाग निकला. कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की महाराजपुर करनखेड़ा का रहनेवाला अनुराग हत्या के प्रयास का आरोपी है और अभी जमानत पर जेल से बाहर है. वो सोमवार को कोर्ट में पेशी पर आया हुआ था. पेशी के दौरान तारीख लेने के दौरान उसकी कमर का तमंचा नीचे गिर गया. तमंचा देखकर कोर्ट में हड़कंप मच गया. इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है. ये भी पढ़े:Kanpur Shocker: एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध के शक में पति ने पत्नी और सास की कर दी हत्या, हुआ गिरफ्तार
तमंचा लेकर आरोपी पहुंचा कोर्ट
#कानपुर: कोर्ट में पेशी पर तमंचा लेकर पहुंचा बदमाश,तमंचा गिरने से मचा हड़कंप,तमंचा गिरने पर वकीलों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा, मामले की जाँच में जुटी पुलिस,कोतवाली थाना का मामला.@kanpurnagarpol #Kanpur pic.twitter.com/5k46yAq3Cn
— Axis Metro News (@Axismetromedia) December 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

