देश

Mumbai Local Night Block Alert: महिम-बांद्रा के बीच मरम्मत कार्य से 334 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

मुंबई में रेल यात्रियों को 11 से 13 अप्रैल की रातों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, पश्चिम रेलवे द्वारा महिम और बांद्रा स्टेशन के बीच पुल की मरम्मत (re-girdering) के चलते 334 लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी.

Mumbai Local Night Block Alert: महिम-बांद्रा के बीच मरम्मत कार्य से 334 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

Mumbai Local Night Block Alert: मुंबई में रेल यात्रियों को 11 से 13 अप्रैल की रातों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, पश्चिम रेलवे द्वारा महिम और बांद्रा स्टेशन के बीच पुल की मरम्मत (re-girdering) के चलते 334 लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द और 185 ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसिल रहेंगी. काम के चलते 11 अप्रैल रात 11 बजे से सुबह 8:30 बजे और 12 अप्रैल रात 11:30 बजे से सुबह 9 बजे तक लगभग 9.5 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा.

हालात को संभालने के लिए 110 अतिरिक्त लोकल सेवाएं चलाई जाएंगी. 9 लंबी दूरी की ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द और 11 ट्रेनों का समय बदला गया है. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले टाइमटेबल जरूर चेक करें.

ये भी पढें: ‘Mumbai One’ Card: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! ‘मुंबई वन’ कार्ड से मेट्रो, लोकल और बस में एक साथ कर सकेंगे सफर, अलग-अलग टिकट खरीदने का झंझट होगा खत्म (Watch Video)

मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं पश्चिमी लाइन पर बाधित रहेंगी

सप्ताहांत में मुंबई में रात्रिकालीन मेगा ब्लॉक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).