देश

'Mumbai One' Card: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! 'मुंबई वन' कार्ड से मेट्रो, लोकल और बस में एक साथ कर सकेंगे सफर, अलग-अलग टिकट खरीदने का झंझट होगा खत्म (Watch Video)

मुंबई के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनोरेल और बेस्ट बसों में अलग-अलग टिकट लेने की झंझट खत्म होने जा रही है.

'Mumbai One' Card: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! 'मुंबई वन' कार्ड से मेट्रो, लोकल और बस में एक साथ कर सकेंगे सफर, अलग-अलग टिकट खरीदने का झंझट होगा खत्म (Watch Video)
Devendra Fadnavis | X

'Mumbai One' Card: मुंबई के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनोरेल और बेस्ट बसों में अलग-अलग टिकट लेने की झंझट खत्म होने जा रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ऐलान किया कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के लिए एक एकीकृत स्मार्ट कार्ड ‘Mumbai One’ लाया जा रहा है, जिससे सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग एक ही कार्ड से किया जा सकेगा.

यह कार्ड लंदन के मशहूर ‘Oyster Card’ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. इसका मकसद यात्रियों की रोजमर्रा की आवाजाही को आसान और सुविधाजनक बनाना है.

ये भी पढें: Mumbai AC Local Trains Update: मुंबई के लोगों के लिए खुशखबर! गर्मी के कारण अब चलेगी 14 एसी लोकल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

अब एक कार्ड से मेट्रो-लोकल-बस की यात्रा होगी आसान

एक महीने में पूरी होगी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जानकारी दी कि ‘Mumbai One’ कार्ड का आर्किटेक्चर अगले एक महीने के भीतर तैयार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा, "यह कार्ड लोकल ट्रेन, मेट्रो, मोनोरेल, बेस्ट बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन के लिए एक समान रूप से काम करेगा."

उन्होंने यह भी बताया कि रेल मंत्री से बातचीत हो चुकी है, ताकि मुंबई की लोकल ट्रेनों को भी इस प्रणाली में शामिल किया जा सके. सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां एक महीने के भीतर पूरी कर ली जाएंगी.

कोकण रेलवे को लेकर भी सुझाव

सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि उन्होंने केंद्र से कोकण रेलवे को इंडियन रेलवे में मर्ज करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे इसकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सके.

इस योजना का उद्देश्य मुंबई के नागरिकों को तेजी, सहूलियत और एकीकृत यात्रा का अनुभव देना है. आने वाले समय में 'Mumbai One' कार्ड मुंबई की पहचान का हिस्सा बन सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).