Allu Arjun Gets Bail: अल्लू अर्जुन को तेलंगाना HC से मिली अंतरिम जमानत, नामपल्ली कोर्ट ने भेजा था 14 दिन की जेल
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.
Allu Arjun Gets Bail: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसके बाद अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया था. हालांकि, उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गई है. यह मामला 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ से जुड़ा है. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है. पुलिस का आरोप है कि अल्लू अर्जुन ने इस इवेंट की जानकारी प्रशासन को नहीं दी, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हुई. उन पर आईपीसी की धारा 304 समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। अभिनेता ने इसे रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
अल्लू अर्जुन को तेलंगाना HC से मिली अंतरिम जमानत
Woman's death in 'Pushpa-2' screening: Telangana High Court grants interim bail to actor Allu Arjun.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

