Bollywood Producer Prem Sagar Passes Away: रामायण सीरियल के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सिल्वर स्क्रीन पर 'रामायण' (Ramayana) जैसे मशहूर धारावाहिक (Serial) टीवी पर लानेवाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया.
Bollywood Producer Prem Sagar Passes Away: सिल्वर स्क्रीन पर 'रामायण' (Ramayana) जैसे मशहूर धारावाहिक (Serial) टीवी पर लानेवाले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar) का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया.वह एक प्रसिद्ध निर्माता और सिनेमेटोग्राफर थे. उन्होंने अपने परिवार की फ़िल्मी विरासत को आगे बढ़ाया.उनके निधन से फ़िल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है.प्रेम सागर ने पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) से शिक्षा प्राप्त की, जहां उन्होंने कैमरा वर्क और फोटोग्राफी की शिक्षा ली.इन्हीं हुनरों की मदद से उन्होंने भारतीय मनोरंजन जगत में अपना महान योगदान दिया. उन्होंने अपने पिता रामानंद सागर की कंपनी सागर आर्ट्स में काम किया. रामानंद सागर को धारावाहिक 'रामायण' के लिए याद किया जाता है.प्रेम सागर ने कई प्रोजेक्ट्स में कैमरामैन के तौर पर काम किया। उनका काम इतना बेहतरीन था कि हर सीन यादगार बन जाता था. उनके जाने से उनके परिवार में शोक फैल गया है.ये भी पढ़े:Priya Marathe Died: प्रिय मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, ‘पवित्र रिश्ता’ की एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन
महान फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और निर्माता शिव सागर के पिता प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनका निधन हो गया। #PremSagar #RamanandSagar #Son pic.twitter.com/bKVbZTReLE
— Shrimai News (@Shrimainews) August 31, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

