क्रिकेट

Sri Lanka vs Pakistan 3rd T20I Live Streaming Online: तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहिए श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.

Sri Lanka vs Pakistan 3rd T20I Live Streaming Online: तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहिए श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Sri Lanka National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Streaming: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. वहीं, दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st ODI Match Scorecard: वडोदरा में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 301 रनों का टारगेट, डेरिल मिशेल ने की शानदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवरों में महज 128 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से जेनिथ लियानगे ने सबसे ज्यादा 40 रनों की शानदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा और अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 129 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने महज 16.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 51 रनों की धुआंधार पारी खेली. श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.

इस सीरीज के लिए टीम की कमान दसुन शनाका को सौंपी गई है और टीम में अनुभवी और नए चेहरों का बढ़िया कॉम्बिनेशन हैं. श्रीलंका अपने भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका और कुसल मेंडिस के साथ मैदान में उतरेगी. निसंका शानदार फॉर्म में हैं. मिडिल आर्डर में श्रीलंका के पास कुसल परेरा और चरित असलंका हैं, जो टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा मुख्य स्पिनर होंगे. मथीशा पथिराना का पिछला सीज़न उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन एक गेंदबाज़ के रूप में उनकी क्षमताओं को कम करके नहीं आंका जा सकता हैं.

पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बीबीएल में व्यस्तता की वजह से टीम के कई स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. बाबर आज़म भी इस दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. वहीं, शाहीन अफ़रीदी घुटने की चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे. हालांकि, इससे पाकिस्तान को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका भी मिलेगा.

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SL vs PAK T20I Head To Head Record)

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, श्रीलंका की टीम ने महज 11 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मुकाबला रद्द हो गया था. श्रीलंका की धरती पर भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर है, जहां मेहमान टीम का दबदबा रहा है.

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में कैसे देख सकते हैं?

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स पर होगा. दूसरे टी20 मुकाबला का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 और स्टार स्पोर्ट्स 5 पर किया जाएगा.

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कैसे देख सकते हैं?

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Sony Liv ऐप और फैनकोड ऍप पर किया जाएगा. इसके अलावा वेबसाइट पर भी फैंस इस मुकाबले का लुफ्त उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs PAK 3rd T20I Playing Prediction)

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महीश थीकशाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशनका.

पाकिस्तान: सैम अयूब, फखर ज़मान, साहिबज़ादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2026 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).