क्रिकेट

India vs New Zealand 1st ODI Match Scorecard: वडोदरा में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 301 रनों का टारगेट, डेरिल मिशेल ने की शानदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज ने 117 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

India vs New Zealand 1st ODI Match Scorecard: वडोदरा में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 301 रनों का टारगेट, डेरिल मिशेल ने की शानदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st ODI Match Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम (BCA Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC-W vs GG-W WPL 2026 4th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कांटे की टक्कर हुई है, खासकर जब ये मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले गए हों. घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं हैं और लगातार बड़े रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे. इस सीरीज में बतौर कप्तान उनकी वापसी हुई है. वहीं, कीवी टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करते हुए नजर आएंगे.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज ने 117 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 84 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान डेरिल मिशेल ने 71 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. डेरिल मिशेल के अलावा हेनरी निकोल्स ने 62 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को हर्षित राणा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसीद कृष्ण ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसीद कृष्ण के अलावा कुलदीप यादव ने एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 301 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 300/8, 50 ओवर (डेवोन कॉनवे 56 रन, हेनरी निकोल्स 62 रन, विल यंग 12 रन, ​​डेरिल मिशेल 84 रन, ग्लेन फिलिप्स 12 रन, मिशेल हे 18 रन, माइकल ब्रेसवेल 16 रन, जैकरी फॉल्क्स 1 रन, क्रिस्टियन क्लार्क नाबाद 24 रन और काइल जैमीसन नाबाद 8 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (हर्षित राणा 2 विकेट, मोहम्मद सिराज 2 विकेट, प्रसीद कृष्ण 2 विकेट, कुलदीप यादव 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2026 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).