देश

Chiplun Viral Video : फ्लाईओवर का पिलर तोड़ते हुए मजदूरों की जान पर आई आफत, घायल मजदूरों को क्रेन की मदद से उतारा नीचे, चिपलून का रोंगटे खड़े करनेवाला वीडियो

रत्नागिरी जिले के चिपलुन में एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें शहर के बहादुरशेख नाके के पास फ्लाईओवर के एक पिल्लर को तोड़ने का काम चल रहा था. जिसके कारण मजदूरों की ही जान पर आफत आ गई.

Chiplun Viral Video : फ्लाईओवर का पिलर तोड़ते हुए मजदूरों की जान पर आई आफत, घायल मजदूरों को क्रेन की मदद से उतारा नीचे, चिपलून का रोंगटे खड़े करनेवाला वीडियो
Credit -Instagram

Chiplun Viral Video: रत्नागिरी जिले के चिपलुन में एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें शहर के बहादुरशेख नाके के पास फ्लाईओवर के एक पिलर को तोड़ने का काम चल रहा था. जिसके कारण मजदूरों की ही जान पर आफत आ गई. इस हादसे में तीन मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गए है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए है. आप वीडियो में देख सकते है की पिलर गिरने के बाद एक मजदुर को हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा है और दूसरी ओर दो मजदुर पिलर के ऊपर लोहे की सलाखों में फंस गए है और पिलर गिरनेवाला है. इन मजदूरों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया है. ये भी पढ़े :Video: ATM से 16 लाख रुपये की चोरी से पहले चोर ने CCTV को किया पेंट, Video आया सामने

देखें वीडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kokan Mela (@kokanigram)

इस दौरान काम करनेवाले मजदूरों को किसी भी तरह के कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे. मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे के फोरलेन का काम चिपलून में चल रहा है बहादुरशेख नाके से लेकर प्रांत कार्योलय तक इस फ्लाईओवर को बनाया जा रहा है. पिछले साल से जब से इस पुल का काम शुरू हुआ है, तभी से ये दूसरी घटना है.

इस पुल के लिए कुल 46 पिलर बनाएं गए थे. बारिश में भी इसका काम चल रहा था. लेकिन पिछले वर्ष बहादुरशेख नाके का कुछ भाग गिर गया था. जिसके बाद पुल में कुछ बदलाव करने का निर्णय लिया गया. उसके मुताबिक़ तोड़फोड़ का काम चल रहा था. इस दौरान पुल के एक पिलर को क्रेन की मदद से नीचे उतारने का काम चल रहा था , लेकिन क्रेन में फंसाया गया हुक अचानक निकल गया और पिलर नीचे गिर गया.

इस पुल पर खड़े दो मजदुर भी नीचे गिर गए और तीसरा मजदुर लोहे की सलाखों में फंस गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है.इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kokanigram के नाम से शेयर किया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की है, लोग इसमें कमेंट भी कर रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).