Video: ATM से 16 लाख रुपये की चोरी से पहले चोर ने CCTV को किया पेंट, Video आया सामने

बेंगलुरु में चादर ओढ़े बदमाशों ने ATM से चोरी करने से पहले सीसीटीवी कैमरों को कलर से पेंट किया और गैस कटर का इस्तेमाल करके बेलंदूर में एक एटीएम को तोड़कर 16,56,800 रुपये चुरा लिए. घटना 6 जुलाई की है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में चादर ओढ़ कर एक शख्स CCTV को पेंट से ढकता दिख रहा है.