India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह, एरोन जॉर्ज ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें IND बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड
भारत U19 बनाम अफगानिस्तान U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Under19 Cricket Team vs Afghanistan Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 4 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. अब टीम इंडिया 6 फरवरी को खिताब के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया था. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, अफ़ग़ानिस्तान की अगुवाई महबूब खान (Mahboob Khan) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

भारतीय अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian U19 National Cricket Team vs Afghanistan U19 National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 53 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम दीपेश देवेन्द्रन ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 310 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से फैसल शिनोजादा ने सबसे ज्यादा 110 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों पर 15 चौके लगाए. फैसल शिनोजादा के अलावा उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद 101 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को दीपेश देवेंद्रन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 311 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज भी धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बोर्ड पर जड़ दिए. टीम इंडिया ने महज 40.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 115 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान एरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के लगाए. एरोन जॉर्ज के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन बटोरे.

वहीं, अफगानिस्तान की टीम को नूरिस्तानी उमरजई ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से नूरिस्तानी उमरजई ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. नूरिस्तानी उमरजई के अलावा वहीदुल्लाह जादरान को एक विकेट हासिल हुआ. आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार यानी 6 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 310/4, 50 ओवर (उस्मान सादात 39 रन, खालिद अहमदजई 31 रन, फैसल शिनोजादा 110 रन, उजैरुल्लाह नियाजई नाबाद 101 रन, महबूब खान 12 रन और अब्दुल अजीज नाबाद 7 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (दीपेश देवेन्द्रन 2 विकेट और कनिष्क चौहान 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 311/3, 40.1 ओवर (वैभव सूर्यवंशी 68 रन, एरोन जॉर्ज 115 रन, आयुष म्हात्रे 62 रन, विहान मल्होत्रा नाबाद 38 रन और वेदांत त्रिवेदी नाबाद 5 रन.)

अफगानिस्तान की गेंदबाजी: (नूरिस्तानी उमरजई 2 विकेट और वहीदुल्लाह जादरान 1 विकेट).

नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.