Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Final Match TATA Women's Premier League 2026 Pitch Report: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई जेमिमा रोड्रिग्स Jemimah Rodrigues) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह, एरोन जॉर्ज ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें IND बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड
दूसरे सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. साल 2024 में आरसीबी की टीम ने दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था. इस सीजन में आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद रहते हुए फाइनल में अपनी सीट पक्की की. आरसीबी की टीम ने इस सीजन में आठ मुकाबले खेली. इस दौरान आरसीबी की टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली, जबकि, दो मैच में हार का सामना करना पड़ा. दो मैच में से एक मैच आरसीबी की टीम दिल्ली के खिलाफ ही हारी थी, जो इस सीजन तीसरे पायदान पर रही.
दूसरी तरफ, मौजूदा सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन (2023) में फाइनल तक पहुंची, उसके बाद हर सीजन में दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई. अब दिल्ली अपने पहले खिताब के लिए आरसीबी से भिड़ेगी.
इस रोमांचक मुकाबले में शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लॉरेन बेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
दोनों टीमों के हेड टू हेड (RCB-W vs DC-W Head To Head Record)
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच कुल नौ मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैच जीते हैं, जबकि महज तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि दसवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
बीसीए स्टेडियम पिच रिपोर्ट (BCA Stadium Pitch Report)
टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीए स्टेडियम ने अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में एक अच्छा बैटिंग डेक तैयार किया है. तेज गेंदबाज शुरू में कुछ मूवमेंट हासिल करेंगे, लेकिन समय के साथ विकेट में सुधार होगा. बैटिंग आसान हो जाएगी. 160-170 का लक्ष्य पीछा किया जा सकता है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 175+ से अधिक का स्कोर बना सकती है, तो यह मुश्किल हो सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB-W vs DC-W Final Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स महिला: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY