Tiku Talsania and Manasi Parekh Bike Stunt Video: फिल्म 'मिसरी' का प्रमोशन पड़ा भारी! एक्टर टीकू तलसानिया और मानसी पारेख पर खतरनाक बाइक स्टंट के लिए केस दर्ज
बॉलीवुड एक्टर टीकू तलसानिया और मानसी पारेख अपनी गुजराती फिल्म 'मिसरी' के प्रमोशन के दौरान मुसीबत में फंस गए हैं. उन्होंने अहमदाबाद की बिजी सड़कों पर खतरनाक बाइक स्टंट किए, जिसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो पर हुई आलोचना के बाद अहमदाबाद पुलिस ने एक्टर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
Tiku Talsania and Manasi Parekh Bike Stunt During 'Misri' Movie Promotion: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया और एक्ट्रेस मानसी पारेख एक नई मुसीबत में फंस गए हैं. अपनी आने वाली गुजराती फिल्म 'मिसरी' का प्रमोशन करना उन्हें और फिल्म की टीम को भारी पड़ गया है.
खबरों के मुताबिक, टीकू तलसानिया, मानसी पारेख और फिल्म के कुछ दूसरे कलाकार अहमदाबाद की बिजी सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते नजर आए. ये सब वे अपनी फिल्म 'मिसरी' के प्रमोशन के लिए कर रहे थे. बुधवार (29 अक्टूबर) को फिल्म की एक प्रमोशनल रैली निकाली गई थी, उसी दौरान यह सब हुआ.
किसी ने इस बाइक रैली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग एक्टर्स की इस हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं कि प्रमोशन के लिए इस तरह सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना कितना गलत है.
मामला बढ़ता देख एक्टर्स ने मांगी माफी
जब सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ने लगा और लोग एक्टर्स को बुरी तरह ट्रोल करने लगे. मामला बढ़ता देख और चारों तरफ से हो रही आलोचना के बाद, एक्टर्स ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांग ली है.
View this post on Instagram
मामला इतना बढ़ गया कि अहमदाबाद पुलिस ने इस पर एक्शन ले लिया है. वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने टीकू तलसानिया, मानसी पारेख और इस स्टंट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
Gujarati Actors Tiku Talsania, Mansi Parekh and others from upcoming film Misri are caught performing dangerous stunts on city roads during a promo rally in Ahmedabad
Police register a case and begin legal action against those involved. pic.twitter.com/TujyuvUyAG
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) October 30, 2025
आपको बता दें कि टीकू तलसानिया 'हंगामा', 'धमाल' और 'देवदास' जैसी कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में अपने कॉमेडी रोल्स के लिए जाने जाते हैं. अब देखना यह है कि इस कानूनी पचड़े से वे कैसे बाहर निकलते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

