वायरल

Viral Video: इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर रशियन लड़की ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली स्थित इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर एक रशियन लड़की जमकर ठुमके लगाती दिख रही है. इस विदेशी लड़की के साथ एक भारतीय युवक भी जमकर डांस कर रहा है.

Viral Video: इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर रशियन लड़की ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी गाने पर रशियन लड़की ने लगाए ठुमके (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर अक्सर कई तरह से वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. जानवरों से लेकर इंसानों के स्टंट (Stunt) और डांस (Dance) तक के वीडियो आए दिन इंटरनेट पर देखने को मिलते रहते हैं. खासकर, डांस के शौकीन अलग-अलग गानों पर डांस के वीडियो बनाकर शेयर करते हैं. इन वीडियोज में कभी कोई राजस्थानी गाने पर तो कभी कोई भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर जमकर ठुमके लगाते दिखाई देता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दिल्ली स्थित इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर एक रशियन लड़की (Russian Girl) जमकर ठुमके लगाती दिख रही है. इस विदेशी लड़की के साथ एक भारतीय युवक भी जमकर डांस कर रहा है.

इस वीडियो को harsh_tivari_dancer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5.3 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- यही सब देखने के लिए गेहूं बेचकर रिचार्ज करवाया है, जबकि दूसरे ने लिखा है- कुछ भी कहो भाई ने डांस बहुत शानदार किया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बारात में भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिखीं विदेशी महिलाएं, यूजर्स बोले- ये है यूपी का जलवा

रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर किया डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harsh Tiwari (@harsh_tivari_dancer)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंडियन इंस्टाग्रामर दिल्ली के इंडिया गेट के सामने रशियन लड़की के साथ जबरदस्त ठुमके लगा रहा है. यहां उससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि युवक भोजपुरी गाने पर रशियन लड़की को अपने साथ डांस करवा रहा है और लड़की भी जबरदस्त अंदाज में भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी शख्स के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें विदेशी लोग भारतीय गानों की धुन पर डांस करते दिख रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).