वायरल

Viral Video: बारात में भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिखीं विदेशी महिलाएं, यूजर्स बोले- ये है यूपी का जलवा

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएगा. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में बारात में कुछ विदेशी महिलाएं भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिख रही हैं, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि यही यूपी का जलवा है.

Viral Video: बारात में भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिखीं विदेशी महिलाएं, यूजर्स बोले- ये है यूपी का जलवा
भोजपुरी गाने पर डांस करतीं विदेशी महिलाएं (Photo Credits: Instagram)

Foreign  Women Dance Viral Video: हमारे देश की संस्कृति में भले ही विविधता देखने को मिलती है, लेकिन अनेकता में भी एकता इसकी पहचान है. भारत की अद्भुत संस्कृति से विदेशी भी अछूते नहीं है, तभी तो विदेशियों को भी भारत की संस्कृति अपनी तरफ आकर्षित करती है. विदेशी धरती से आने वाले मेहमान भी इस देश की संस्कृति से खासा प्रभावित होते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएगा. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में बारात (Baraat) में कुछ विदेशी महिलाएं (Foreign Women) भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर जमकर ठुमके (Dance) लगाती दिख रही हैं, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि यही यूपी का जलवा है.

इस वीडियो को sorpio lover नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- भोजपुरी का रंग ऐसन ही होला सब पर चढ़ेला, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये जलवा है यूपी का. यह भी पढ़ें: जयमाला के समय भाव खाने लगी दुल्हन, उसकी हरकत से गुस्साए दूल्हे ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

भोजपुरी गाने पर ठुमके लगातीं विदेशी महिलाएं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Patel (@scorpio_lover_0808)

इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- ई हव उत्तर प्रदेश... वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक बारात निकली है, जिसमें भोजपुरी गाना बज रहा है. बारात में भोजपुरी गाने को सुनते ही विदेशी महिलाएं खुद को रोक नहीं सकीं और वो जमकर डांस करने लगीं. विदेशी महिलाओं को भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते देख बारात में मौजूद लोग उनकी वीडियो बनाने लगे, जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).