वायरल

जब सड़क पर सैर करते कुत्ते को लोग समझ बैठे शेर और घबराकर पुलिस से कर दी शिकायत, देखें वायरल तस्वीर

स्पेन में पुलिस की चिंता उस वक्त बढ़ गई जब सड़क पर शेर दखे जाने की एक-एक कर कई शिकायतें उनके पास आई. स्पेनिश शहर मोलिना डी सेगुरा में अधिकारियों को सड़क पर घुमते हुए शेर के बारे में शिकायत मिली, जब पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरु की तो जो नतीजा सामने आया वो वाकई चौंकाने वाला था.

जब सड़क पर सैर करते कुत्ते को लोग समझ बैठे शेर और घबराकर पुलिस से कर दी शिकायत, देखें वायरल तस्वीर
सड़क पर घूमता शेर (Photo Credits: Twitter)

जंगल के राजा शेर (Lion) से भला किसे डर नहीं लगता? जंगल में राज करने वाले शेर को देखते ही दूसरे जानवर भी खौफजदा होकर दूर भागते हैं. इंसानों के सामने शेर का अचानक से आ जाना, मतलब साक्षात यमराज के दर्शन होने जैसा है. आमतौर पर शेर रिहायशी इलाकों (Residential Area) से दूर जंगल में ही रहते हैं, लेकिन कभी-कभार अगर शेर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं तो लोगों में हड़कंप मच जाता है. स्पेन (Spain) में पुलिस (Police) की चिंता उस वक्त बढ़ गई जब सड़क पर शेर देखे जाने की एक-एक कर कई शिकायतें उनके पास आई. स्पेनिश शहर मोलिना डी सेगुरा (Spanish town of Molina de Segura) में अधिकारियों को सड़क पर घुमते हुए शेर के बारे में शिकायत मिली, जब पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरु की तो जो नतीजा सामने आया वो वाकई चौंकाने वाला था.

लोगों की शिकायत के बाद पुलिस जब शेर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची तो उनका सामना एक बड़े और अजीब तरह के शेव किए हुए कुत्ते से हुआ, जिसे लोगों ने शेर समझ लिया था और उसे देखकर घबरा गए थे. पुलिस ने शेर की तरह दिख रहे इस कुत्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देख इंटरनेट यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई. यह भी पढ़ें: गुजरात: गिरनार के पास शहर की सड़क पर घूमते दिखे 7 शेर, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

देखें तस्वीर-

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर मोलिना डी सेगुरा पुलिस ने लिखा है- हमें कई नोटिस मिले हैं कि गार्डन एरिया में एक शेर घूम रहा है. हमनें जब माइक्रोचिप रीडर से जांच की तो पता चला कि यह एक कुत्ता है. पुलिस ने कहा कि उस कुत्ते को उसके मालिक से मिलाया गया. हालांकि कुत्ते के बालों को अजीब तरह से काटने के पीछे का कारण अभी भी अस्पष्ट है और इसके बारे में पता किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).