November 2022 Vrat & Festivals: इस माह जागेंगे श्रीहरि! घर-घर पुनः बजेंगी शहनाईयां! अक्षय नवमी, देवोत्थनी एकादशी, तुलसी विवाह समेत देखें इस माह के व्रतों एवं पर्वों आदि की पूरी सूची
अक्टूबर 2022 माह की तरह नवंबर का माह भी आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस माह भगवान विष्णु के चार माह (चातुर्मास) की योग निद्रा से (देव उठनी एकादशी) से जागृत होने एवं तुलसी विवाह के उपरांत घर-घर शादी-विवाह एवं अन्य रूके हुए मांगलिक कार्यों का सिलसिला पुनः प्रारंभ हो जाएगा.
अक्टूबर 2022 माह की तरह नवंबर का माह भी आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस माह भगवान विष्णु के चार माह (चातुर्मास) की योग निद्रा से (देव उठनी एकादशी) से जागृत होने एवं तुलसी विवाह के उपरांत घर-घर शादी-विवाह एवं अन्य रूके हुए मांगलिक कार्यों का सिलसिला पुनः प्रारंभ हो जाएगा. इसके अलावा इस माह अक्षय नवमी, कार्तिक पूर्णिमा, महाकवि कालीदास जयंती, गुरुनानक जयंती, महाकाल भैरव जयंती आदि भी इसी माह पड़ेंगे. इसी माह खग्रास चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. आइये देखें नवंबर 2022 में पड़ने वाले व्रतों, पर्वों, जयंतियों एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवसों आदि की विस्तृत सूची
01. नवंबर, 2022, मंगलवार, श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, श्रीगोपाष्टमी, हरियाणा-पंजाब दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस
02. नवंबर, 2022, बुधवार, अक्षय नवमी व्रत, औद्योगिक सुरक्षा दिवस
04. नवंबर, 2022, शुक्रवार, प्रबोधिनी एकादशी, देवोत्थानी एकादशी
05. नवंबर, 2022, शनिवार, प्रदोष व्रत, कालिदास जयंती, तुलसी विवाह विश्व सुनामी दिवस, शनि त्रयोदशी
06. नवंबर, 2022, रविवार, बैकुंठ चतुर्दशी, प्रदोष व्रत, कालिदास जयंती
07. नवंबर, 2022, सोमवार, कार्तिक व्रत उद्यापन, देव दिवाली, बड़ा ओसा (बिहार), शिशु सुरक्षा दिवस
08. नवंबर, 2022, मंगलवार, कार्तिक पूर्णिमा. खग्रास चंद्रग्रहण, पुष्कर मेला, गुरु नानक जयंती,
09. नवंबर, 2022, बुधवार, मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष प्रारंभ,
11. नवंबर, 2022, शुक्रवार, सौभाग्य सुंदरी व्रत.
12. नवंबर, 2022, शनिवार, संकष्टी चतुर्थी व्रत.
14. नवंबर, 2022, रविवार, पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती, राष्ट्रीय बाल दिवस. विश्व मधुमेह दिवस
16 नवंबर, 2022, बुधवार, काल भैरव जयंती, कालाष्टमी.
17 नवंबर, 2022, गुरूवार, लाला लाजपत राय पुण्य-तिथि.
20 नवंबर, 2022, रविवार, उत्पन्ना एकादशी
21 नवंबर, 2022, सोमवार, सोमप्रदोष व्रत.
22 नवंबर, 2022, मंगलवार, मासिक शिवरात्रि.
23 नवंबर, 2022, बुधवार, दर्श अमावस्या.
24 नवंबर, 2022, गुरूवार, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस
27 नवंबर, 2022, रविवार, वैनायकी गणेश चतुर्थी.
28 नवंबर, 2022, सोमवार, नागपंचमी व्रत, श्री राम विवाहोत्सव, ज्योतिबा फुले जयंती, विवाह पंचमी
30 नवंबर, 2022, बुधवार, मित्र सप्तमी, नरसिंह मेहता जयंती.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

