Shivrajyabhishek Din 2023 Messages: शिवराज्याभिषेक दिवस के इन मराठी WhatsApp Status, GIF Images, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
स्वराज्य को एक संप्रभु स्वतंत्र राज्य के रूप में सार्वभौमिक मान्यता दिलाने के लिए शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक होना आवश्यक था, इसलिए उनका राज्याभिषेक कराया गया और वे शिवाजी महाराज से छत्रपति शिवाजी महाराज बन गए. शिवराज्याभिषेक दिवस के अवसर पर आप इन मराठी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Shivrajyabhishek Din 2023 Messages in Marathi: मराठा साम्राज्य के संस्थापक और शूरवीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapari Shivaji Maharaj) के राज्याभिषेक समारोह (शिवराज्यभिषेक सोहला 2023) के आज 350 साल पूरे हो गए हैं. शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) ने एक स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की स्थापना के लिए बीजापुर के आदिलशाही और मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी. हिंदू पंचांग के अनुसार, सन 1674 में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रायगढ़ के किला में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, इसी के साथ उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली और वो छत्रपति कहलाए. मराठा साम्राज्य की नींव रखने के बाद उन्होंने अनुशासित सेना और सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों की मदद से एक योग्य और प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, आज (6 जून 2023) शिवराज्याभिषेक समारोह की 350वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है.
स्वराज्य को एक संप्रभु स्वतंत्र राज्य के रूप में सार्वभौमिक मान्यता दिलाने के लिए शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक होना आवश्यक था, इसलिए उनका राज्याभिषेक कराया गया और वे शिवाजी महाराज से छत्रपति शिवाजी महाराज बन गए. शिवराज्याभिषेक दिवस के अवसर पर आप इन मराठी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
शिवराज्याभिषेक दिवस समारोह 2023

शिवराज्याभिषेक दिवस समारोह 2023

शिवराज्याभिषेक दिवस समारोह 2023

शिवराज्याभिषेक दिवस समारोह 2023

शिवराज्याभिषेक दिवस समारोह 2023

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारत के इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना थी. राज्याभिषेक के बाद उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली, जिसका अर्थ है संप्रभु और सर्वशक्तिमान. उनके राज्याभिषेक के लिए विशेष रूप से 32 मन सोने का एक सिंहासन बनाया गया था. अपने राज्याभिषेक के बाद शिवाजी महाराज ने शिवशक नामक एक नया कालक्रम शुरु किया, इसके बाद उन्होंने शिवराय और मान नामक दो मुद्राओं का निर्माण कराया और शासन के लिए मराठी भाषा का प्रयोग किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

